प्रभारी मंत्री ने लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश
गाजीपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल ने
जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी संगठन के साथ कोर कमेटी की बैठक की।
लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में संचालित सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी।
मंत्री जी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अन्तर्गत जो भी पाईप लाईन बिछायी गयी है उसमें सम्बंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वहां घरों तक शुद्ध जल पहुंचे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद मे स्थापित गौ-आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए हरे चारे, पानी, व ठण्ड से बचाव के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो तथा परिसर में नीम का वृक्ष व छायादार वृक्ष अवश्य लगाया जाये। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, भेंड़/बकरी पालन की जानकारी ली।
उन्होंने जी राम जी योजना एवं मनरेगा में अन्तर और लाभ पर चर्चा की और एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद की पहचान बनी जूट वाल हैगिंग को जनपद के समस्त कार्यालयों में लगाने को कहा। बैठक में मंत्री जी के समक्ष गलत विद्युत बिल आने एवं खराब ट्रांस्फार्मर को ससमय नहीं बदले जाने की शिकायत उपस्थित जनप्रतिनियों ने की, जिसका संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिया कि अधिक विद्युत बिल एवं ट्रांस्फार्मर की शिकायतों का समाधान समय से करायें। सिचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद में कटान रोधक कार्य एवं बाढ़ परियोजना के सम्बन्ध में जानकारी ली।
बैठक में विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Views: 18









