अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए रवि सिंह नेपाल रवाना

 ताईक्वानडो की 15वीं इंटरनेशनल प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


सोनभद्र। ताईक्वानडो की 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट निवासी रवि सिंह करेंगे।

     यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल, काठमांडू (नेपाल) में सम्पन्न होगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।भाग लेंगे, जहाँ रवि सिंह अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 

    भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। रवि सिंह की इस उपलब्धि से न केवल हिंडालको परिवार, बल्कि पूरे रेणुकूट क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। सहकर्मियों, खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जनपद व प्रदेशवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply