वाराणसी जोन की 26 वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब गाज़ीपुर के नाम
फाइनल मुकाबले में गाजीपुर ने बलिया को 79 रनों से दी शिकस्त
मैन ऑफ द मैच का खिताब डीएम गाजीपुर को
गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस की 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 पुलिस लाइन्स गाजीपुर के नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। छ दिन तक चली इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जनपद – गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही व चंदौली, की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मैच जनपद गाजीपुर पुलिस व बलिया पुलिस टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डीएम गाजीपुर अविनाश कुमार के 35 गेंद पर 46 रन, टीम कप्तान संजय यादव के 52 रन, कलीम अख्तर 34 रन, विवेक कुमार 30 रन, ओमप्रकाश 25 रन व एसपी गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के नाबाद 01 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। । गेंदबाजी करते हुए बलिया की तरफ से दिनेश कुमार, संजीय यादव व उधम सिंह ने 01-01 विकेट चटकाया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 138 रनों पर सिमट गई। इसमें रमेश चन्द्र यादव ने 27, रोहित यादव ने 20 व कप्तान बलिया टीम प्रदीप कुमार ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए गाजीपुर की तरफ से बलबीर सिंह ने 02 विकेट, एसपी गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा ने 01 व कप्तान संजय यादव ने 01 विकेट चटकाए। इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर नें बलिया को 79 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ जनपद गाजीपुर की टीम ने 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता- 2025 चल बैजन्ती/शील्ड अपने नाम की तथा जनपद बलिया की टीम उपविजेता रही। इस मैच के मैन ऑफ द मैच डीएम गाजीपुर अविनाश कुमार रहे तथा पूरे टूर्नामेंन्ट में सबसे अधिक 265 रन व 02 हासिल कर कलीम अख्तर मैन ऑफ द सिरीज रहे व बेस्ट बैट्समैन 219 रन बना कर विवेक यादव व गाजीपुर की तरफ से 12 विकेट हासिल कर बलबीर ने बेस्ट बॉलर का खिताब जीता ।
मैच की समाप्ति के साथ मैच के समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च-पास्ट किया। मार्च-पास्ट के बाद एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडियों के खेल की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी गाजीपुर, जिला जज गाजीपुर, अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे ।
Views: 31








