समाधान दिवस पर डीएम ने मातहतों को किया निर्देशित
364 शिकायतों में से 38 का मौके पर निस्तारण
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस सैदपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वहां मौके पर प्राप्त 63 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का निस्तारण किया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार कुल 364 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। बताया गया कि तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से दो का, कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 05 का,तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 72 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 12 का, तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 95 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन का एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 18








