पंचांग व राशिफल – 02 दिसम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
नक्षत्र अश्विनी
वार मंगलवार
योग वरीघा
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 17:05
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 14:42 – 16:00
अभिजीत मुहूर्त 11:46 – 12:27
आज का राशिफल ….. ……………..
मेष
आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधियों से भय व चिंता रहेगी । अनावश्यक धन खर्च व संतान को कष्ट, की सम्भावना रहेगी । पारिवारिक अशांति से मन खिन्न रहेगा। काम सीमित होंगे और आश्वासन से संतोष करना होगा।
वृष
आज सुविधा मिलने से कार्य में प्रगति बनेगी। मेल-मिलाप लाभदायक रहेगा। सुविधा मिलने से कार्य में प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के लाभदायक परिणाम मिलेंगे । कार्य की बाधा दूर करने में सफल रहेंगे।
मिथुन
नवीन जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। काम में प्रगति होगी। यात्रा का सार्थक परिणाम मिलेगा। सम्पर्क से काम बनाने की कोशिश करें, लाभ होगा।परिजनों का सहयोग रहेगा।
कर्क
राजकीय कार्यों तथा पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। नैतिक दायरे में रहें। अपने कार्यों को पूर्ण मनोयोग के साथ करें अन्यथा नुकसान की संभावना हो सकती है । पुरानी गलती को फिर न दोहरायें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धीरे-धीरे लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह
आय और संतान की उन्नति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। स्वविवेक से कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहें।आत्मविश्वास बढ़ेगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा का योग हैं।
कन्या
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। मेहमानों से भेंट का अवसर मिलेगा। परिवारजन के सहयोग से काम करना आसान करेगा। काम में नवीन सम्पर्क लाभदायक रहेगा।
तुला
परिवारव अपनों के साथ साझे में किए जा रहे काम में सफलता मिलेगी।पूर्व नियोजित कार्य सरलता से संपन्न होंगे। जोखिम से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्य को ससमय पूरा करने की कोशिश करें।
वृश्चिक
कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। नकारात्मक सोच से बचें। उत्साह के साथ सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी।
धनु
जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। शुभ कार्यों के लाभदायक परिणाम मिलेंगे। काम की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य संपन्न होने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म के प्रति रुचि होगी।
मकर
कार्य की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों से भेंट का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता रहेगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग लाभकारी होगा। यात्रा का सार्थक परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी।
कुंभ
आज सतर्क रहने की आवश्यकता है । स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। काम सीमित ही बन पाएंगे। यात्रा टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। आपके हितैषी ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कुछ आर्थिक संकोच हो सकता है।
मीन
आज राजकीय कार्यों से लाभ होगा। कारोबारी यात्रा को रोकना उचित रहेगा। शैक्षणिक कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से लाभ के योग बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। मनोरथ सिद्घि होगी।
Views: 132









