एक दर्जन प्रशिक्षु अधिकारियों का दल पहुचा गाज़ीपुर
विभिन्न दृष्टिकोणों से करेंगे जिले का अध्ययन
गाजीपुर। भारत सरकार की विभिन्न अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के एक दर्जन प्रशिक्षु अधिकारियों का आगमन जनपद में विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी हेतु हुआ।
अपने प्रशिक्षण के दौरान भ्रमण पर आये प्रशिक्षु अधिकारियों में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 3 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), 2 प्रशिक्षु भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), 1 प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (इंडियन फारेस्ट सर्विस), 1 प्रशिक्षु भारतीय कॉर्पाेरेट विधि सेवा (आईसीएलएस), 3 प्रशिक्षु भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) तथा 1 प्रशिक्षु भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के अधिकारी शामिल हैं।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा समस्त प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर उनका स्वागत किया गया जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणरत अधिकारियों को जनपद की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक संरचना से अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रशिक्षु अधिकारी जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति, जनजीवन, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भ्रमण कार्यक्रम भावी प्रशासकीय अधिकारियों के लिए व्यवहारिक अनुभव एवं क्षेत्रीय समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।
Views: 82









