शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद व थाना नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुख्यात एवं शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू को पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतुस व मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर बरामद कर लिया।


     बताया गया कि मंगलवार को राजेश त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद मय हमराह द्वारा वेद बिहारी पोखरा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर वापस अटवा मोड़ की तरफ भागने  लगा। यह देखकर प्रभारी निरीक्षक कासिमबाद द्वारा थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी को अवगत कराया गया जो महेशपुर कला में मौजूद थे। अपने को दोनों तरफ से घिरा देख कर संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कागजीपुर की तरफ भागने लगा, सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण मोड़ पर वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया। अपने को पुलिस से घिरा पाकर, अपने पास रखे असलहे से फायर किया। इस पर पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति के बायें पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान इमरान उर्फ भोंदू पुत्र इरसाद निवासी नोनहरा (भटोली) थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के रूप में की गयी। उस पर विभिन्न अपराधिक मामलों में सात मामले दर्ज हैं।

         गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल अभियुक्त इमरान उर्फ भोंदू को  इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कासिमाबाद भेजा गया। 

Views: 2


Leave a Reply