दबंगों की मार से घायल मां-बेटे में से मां ने तोड़ा दम

पैसे के विवाद बना मौत का कारण 


गाजीपुर। पैसों के विवाद में दबंग हमलावरों ने मां-बेटे को पीट कर घायल कर दिया। मारपीट में बुरी तरह ज़ख़्मी अधेड़ महिला की मौत हो गई।

       यह दर्दनाक घटना कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में हुई। इसमें महिला मनसा देवी (55 वर्ष) पत्नी ज्ञानेंद्र चंद्र प्रजापति की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र वृद्धिचंद्र प्रजापति (25 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह शव रखकर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गये। इसकी सूचना पर तहसीलदार कौशल चौरसिया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासिमाबाद नंदकुमार तिवारी मय टीम मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी के अनुसार मृतका के पुत्र की तहरीर पर अश्वनी राय व छोटू राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की टोह में लग गयी है।

Views: 55

Advertisements

Leave a Reply