नोनहरा थाना लाठीचार्ज मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने नोनहरा थाना लाठीचार्ज मामले में, हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय की शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी गाजीपुर से 17 नवम्बर तक रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने जिलाधिकारी गाजीपुर को आदेशित किया है कि पीड़ित व शिकायतकर्ता को शामिल कर जांच कराई जाए और विस्तृत रिपोर्ट 17 नवम्बर 2025 तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए। वहीं आयोग ने इस मामले को 18 नवम्बर 2025 को सूचीबद्ध भी किया है।
अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि न्याय की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह मामला न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा से जुड़ा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय लगातार जनसरोकार से जुड़े मामलों में सक्रिय रहते हैं। उनकी पहल से पहले भी कई मामलों में पीड़ित परिवारों को औरराहत मिली है। इस बार भी उनकी पैरवी पर मानवाधिकार आयोग ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू की है।
Views: 132









