प्रसूता की मौत पर हास्पिटल संचालक पर लगे गंभीर आरोप

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रसूता की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। यह घटना कासिमाबाद-बहादुरगंज मार्ग स्थित बांका मोड़ पर स्थित एसके अस्पताल की है।


     बताया गया कि जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज वार्ड नंबर 7 निवासी दया साहनी (23वर्ष) को तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। वहां दौराने इलाज दया की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग रात में ही अस्पताल पहुंच गए और शव को अस्पताल के सामने रखकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी अस्पताल पर कई मामले दर्ज हुए, लेकिन दबा दिए गए। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर रात 11 बजे स्थिति पर नियंत्रण किया। एसडीएम ने परिजनों से कहा कि वे लिखित तहरीर दें, जिसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

Views: 39


Leave a Reply