“ मुकदमा छोड़ो और रिश्ता जोड़ो ” स्लोगन के साथ आयोजित हुई लोक अदालत 

गाजीपुर। आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।


         कार्यक्रम का शुभारम्भ उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा व गाज़ीपुर के जिला न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नोडल अधिकारी लोक अदालत, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सैन्य कर्मियों व उनके परिवार के लिए विशेष सहायता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।

        लोक अदालत में अधिक से अधिक  मामलों के निस्तारण को प्रोत्साहित करने के लिए जनपद न्यायाधीश द्वारा “ मुकदमा छोड़ो और रिश्ता जोड़ो ” स्लोगन दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व अन्य सहयोगी सामग्री का वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रसाशनिक अधिकारीगण, न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Views: 259

Advertisements

Leave a Reply