दहेज हत्या में पति और सास ससुर गिरफ्तार 

गाजीपुर। महिला के प्रति क्रुरता व दहेज हत्या से सम्बन्धित व  सुहवल थाने पर दर्ज मुकदमे  में वांछित एक अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।


         अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल मय पुलिस टीम ने ग्राम पटखौलिया के मुख्य गेट के पास से  वांछित चल रहे अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ अनिल बिन्द पुत्र अनिरुद्ध बिन्द, उसके पिता अनिरुद्ध बिन्द पुत्र बीरबल तथा माता ललिता उर्फ लालता देवी पत्नी अनिरुद्ध निवासीगण ग्राम पटखौलिया थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। 

Views: 40

Advertisements

Leave a Reply