पांच सौ रुपयों के जाली नोट सहित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। जाली नोटों के धंधेबाजों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जालसाज को धर दबोचा है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को करण्डा थाना पुलिस टीम द्वारा पांच सौ रूपये के कुल 31 जाली नोट के साथ एक अभियुक्त को मोटरसाईकिल व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जालसाज संजय वर्मा पुत्र श्यामबिहारी वर्मा निवासी ग्राम ब्राह्मणपुरा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर का निवासी है। उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जाली नोट बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन सिंह चौकी प्रभारी बड़सरा मय हमराह थाना करण्डा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 132









