संघर्ष में युवक के सीने में उतारी गोली, दहशत में चट्टीवासी

गाजीपुर। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अन्ततः मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें एक पक्ष ने जहां विपक्षी के सीने में गोली मार दी। यह घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के डहरा कला रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को घटी। आपस में भिड़े एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के सीने में गोली उतार दी। गोली लगने से मैनपुर निवासी शुभम यादव (25 वर्ष) पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल यादव उर्फ सिपाही (42वर्ष) के सिर में गंभीर चोटें लगीं। लोगों की मदद से दोनों घायलों को जल्दी से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद डहरा कला चट्टी पर अफरातफरी मच गयी और दहशत के कारण वहां की सभी दुकानें बंद हो गयी।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।


Views: 77

Advertisements

Leave a Reply