वारंटी को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा वारण्टी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट (जू.डि.) गाजीपुर से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर वर्ष 2016 के फौजदारी वाद के अभियुक्त सुदर्शन चौहान पुत्र धुरभारी चौहान निवासी ग्राम चकअब्दुल वहाब थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय टीम, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 87
Advertisements









