फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरसेरवा गांव निवासी श्रीकांत गौड़ की पत्नी नेहा गौंड़ (22 वर्ष) का शव रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फासी के फंदे पर लटकता मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


     बताया गया कि घर पर मृतका ससुर मिठाई लाल व सास चंद्रकला के साथ गांव में ही रहती थी और उसका पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। रविवार को गांव में एक पूजा कार्यक्रम में मृतका के ससुर मिठाई लाल अपनी पत्नी चंद्रकला के साथ गये थे। पूजा कार्यक्रम से जब वे वापस आये तो घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे की छत पर चढ़कर देखा तो नेहा फंदे के सहारे झूलती मिली। यह देखकर उनकी घिग्घी बंध गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पता चला कि मृतका का चार महीने का दुधमुंहा पुत्र है और मृतका ने मरने से पहले अपने मायका मार्टिनगंज के निकासीपुर गांव में अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात भी की थी।

     इस संबंध में कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Views: 115

Advertisements

Leave a Reply