राज्य स्तरीय “फगुआ महोत्सव” का आयोजन 9 मार्च को
गाजीपुर। आधुनिकता के भ्रम में विलुप्त होती लोक संस्कृति को समृद्ध बनाने और युवा पीढी को परिचित कराने व नयी प्रतिभाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “फगुआ महोत्सव 2025” का आयोजन 9 मार्च रविवार को सरस्वती शिशु मन्दिर रायगंज में किया गया है।
गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रातः नौ बजे से दस बजे तक भाव संगीत, दस बजे से तीन बजे तक होली गायन प्रतियोगिता, तीन बजे से चार बजे तक गजल संध्या और चार बजे से पांच बजे तक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक विद्या निवास पाण्डेय ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बलिया,आजमगढ़, वाराणसी के साथ ही साथ बिहार की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने जनपदवासियों व संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।
Views: 15








