पट्टे की जमीन से हटाई गयी अंबेडकर प्रतिमा 

जमीन हथियाने के लिए किया गया था कुत्सित प्रयास 


गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर के बरहा मौजे में आवासीय पट्टे की जमीन पर बुधवार रात के अंधेरे में अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर गांव में तनाव फैल गया।

      गुरुवार की सुबह उस जमीन में अंबेडकर प्रतिमा रखी देख गांव में सनसनी फ़ैल गई। इस पर पट्टा धारकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर बहरियाबाद थाना पुलिस व जखनियां के नायब तहसीलदार रवि रंजन, लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने नापी करके और अभिलेख के आधार पर पट्टा धारकों की जमीन बताते हुए प्रतिमा को हटवा कर मामला शांत कराया। 

    बताते चलें कि खलीलपुर के बरहा मौजा निवासी अशोक, अरविंद, अरुण आदि को वर्षों पुराना आवासीय पट्टा किया गया था, वहीं इस जमीन को पर विपक्ष कोर्ट जा पहुंचे लेकिन आदेश पक्ष में न होने पर अंबेडकर की मूर्ति रखकर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था। 

Views: 7


Leave a Reply