दो बाइकों की भिडंत, एक युवक की मौत, दो की हालत गम्भीर
गाजीपुर। गोरखपुर- वाराणसी राजमार्ग पर मरदह फ्लाईओवर के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया गया। स्थिति की गम्भीरता को लेकर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से एक घायल सोनू यादव (35वर्ष) निवासी गोविंदपुर की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बब्लू चौहान को गाजीपुर जिला अस्पताल से मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीसरे घायल पंकज चौहान (27वर्ष) का इलाज जारी है।
बताया गया कि मृतक सोनू यादव का कुछ साल पहले ही विवाह हुआ था। मृतक के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है। सोनू की मृत्यु से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई बृजेश यादव ने इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस दूमामले की जांच की जा रही है।
Views: 9









