बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मिली गर्मी और उमस से राहत 

गाजीपुर। बुधवार की सुबह से रुक रुक कर हो रही  अच्छी बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बरसात रुकते ही किसान अपने लाव लश्कर के साथ खेतों का रुख कर लिये। किसान अब धान की रोपाई से लेकर अन्य कृषि कार्य में तेजी से जुट गए हैं। 


        उल्लेखनीय है कि रिमझिम बरसात के लिए मशहूर सावन में इस बार पड़ रही भयंकर गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मौसम का पारा चढ़ता रहा और लोग गर्मी से निजात पाने की जुगाड़ में लगे रहे। रही सही कसर विद्युत नापूर्ति ने पूरी कर दी। दिन तो दिन रात में भी विद्युत आपूर्ति वाधित रही। चौबीस घंटे में दो चार घंटे की आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरा के समान रही। सारे विद्युतिय वस्तु मात्र दिखावे की वस्तु बनकर रह गए। विद्युत की अनुपलब्धता के कारण निजी नल को सिंचाई का काम नहीं कर पाए यही कारण है कि जुलाई माह में आज तक भी आधे से अधिक खेत वीरान पड़े हैं और उनमें धान की रोपाई नहीं हो पाई है। याद कथा जिन खेतों में धान की रोपाई नलकूप के सहारे हो भी गई थी, धूप के तल्ख तेवर किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रहे थे। बरसात न होने से आमजन से लेकर किसान परेशान थे। हर तरफ पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति रही। अनेकों गांव में लोग पेय जल के लिए भी परेशान रहे। घरों में लगाए गए हैंडपंप भूमिगत जल की कमी के कारण पानी देना बंद कर दिए थे, ऐसे में बुधवार की अल सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और जोरदार बारिश से लोगों के मन और मौसम खुशगवार हो गए। बरसात से चारों तरफ जल ही जल नजर आने लगा। सादात नगर सहित अनेकों गांव में जगह जगह जल जमाव की स्थिति बन जाने से घंटों मार्ग पर पानी फैला रहा और लोगो को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।

Views: 9


Leave a Reply