साधना का महापर्व है चातुर्मास महायज्ञ

हथियाराम मठ में ही सम्पन्न होगा महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी का 29वां चातुर्मास महायज्ञ


गाजीपुर। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति जी महाराज का 29वां चातुर्मास महायज्ञ का शुभारंभ सिद्धपीठ में सम्पन्न  होगा।

    सिद्धपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन अर्चन के साथ ही सिद्धिविनायक गणेश पूजन, देव आह्वान, शिव रुद्राभिषेक पूजन, नक्षत्र पूजन, नवग्रह पूजन के साथ ही पारंपरिक चातुर्मास महायज्ञ का शुभारंभ होगा।

    उल्लेखनीय है कि सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा सिद्धपीठ की गद्दी पर आसीन होने के बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर महादेव, त्रयम्बकेश्वर महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, भीमाशंकर महादेव, ओम्कारेश्वर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, बाबा विश्वनाथ, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन महादेव, केदारनाथ महादेव, बाबा वैद्यनाथ देवधर, परली वैद्यनाथ व नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के प्रांगण के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवाधिदेव महादेव भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थानों सहित कुल 28 वर्ष तक लगातार चातुर्मास महायज्ञ संपादित किए गए हैं। महाराज श्री द्वारा पिछले कई वर्षों से चातुर्मास महायज्ञ का संपादन सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर किया जा रहा है। इस वर्ष भी परंपरागत और धार्मिक रीति नीति अनुसार लगातार दो माह तक चलने वाले इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित सभी विशेष पर्व और त्योहारों पर विधि विधान से विशेष पूजन अर्चन भी किया जायेगा।     

Views: 10


Leave a Reply