मोबाइल फोन चोर को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


       पुलिस ने अभियुक्त बादल राम पुत्र नथुनी राम निवासी ग्राम सिऊरीडीह थाना नोनहरा  जनपद गाजीपुर को मुखबीर की सूचना पर गुरुवार को रात  करीब आठ बजे रसूलपुर पुल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से चोरी हुई वीवो मोबाइल को बरामद कर लिया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply