हत्याकांड !घर में सो रही बहनों की गला काटकर हत्या

अयोध्या(उत्तर प्रदेश),23 दिसंबर 2018। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव में घर में सो रही दो सगी बहनों की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि बोधीपुर निवासी रामकृष्ण पांडेय की पुत्रवधू मोनी पांडेय व उसकी सगी बहन प्रियंका पांडेय शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। जबकि राम कृष्ण पांडेय क्षेत्र के एक गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी पर थे और मोनिका का पति सोनू पांडेय बाहर नौकरी करते हैं । दूध देने वाला रोज की भांति जब आज प्रातः बाहर से आवाज लगाया पर कोई उत्तर न मिलने पर जब वह घर के अंदर गया तो वहां की स्थिति देख हतप्रभ रह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर दाखिल आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी गोसाईगंज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल पर घंटों जांच पड़ताल कीे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स पहुंच कर घटना की तफ्तीश में लगे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply