व्हाट्सऐप ! अभिजीत बोस बने देश के कंट्री हेड

नई दिल्ली, 21 नवम्बर 2018। व्हाट्सऐप ने देश में भारत प्रमुख के पद पर अभिजीत बोस को नियुक्ति दी है। ये भारत के पहले व्हाट्सऐप प्रमुख होंगे। अभिजीत अगले वर्ष की शुरुआत से व्हाट्सऐप का यह कार्य सम्भालेंगे।
व्हाट्सऐप ने कहा है कि बोस कैलिफोर्निया के बाहर पहले कंट्री हेड होंगे और वो गुरूग्राम में कार्य करेंगे। मुख्य संचालन अधिकारी (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) मैट ने कहा है कि व्हाट्सऐप भारत को लेकर कमिटेड है। हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स बनाएंगे जो भारत की तेजी से बढ़ती हुई डिजिटल इकॉनमी में लोगों को कनेक्ट कर सके। आये दिन फेक न्यूज और अफवाह के चलते भारत सरकार की मांग रही है कि कंपनी व्हाट्सऐप से सेंड किए गए फेक मैसेज का ऑरिजिन पता लगाए। हालांकि प्राइवेसी का हवाला देके हुए कंपनी ने ऐसा करने से पहले ही मना किया है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply