बाक्सिंग ! महिला विश्व चैंपियनिशप ! मेरीकॉम पहुंची सेमीफाइनल में

नई दिल्ली,21 नवम्बर 2018। विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांच बार की चैंपियन रही भारत की सुपर स्टार बॉक्सर पैंतीस वर्षिया एमसी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने मंगलवार को दसवीं एआईबीए महिला विश्व चैंपियनिशप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केडी जाधव हाल में रिंग में उतरीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी मेरीकॉम ने अपने चिर परिचित अंदाज में चीन की यू वु पर 5-0 (30-27,29-28, 30-27, 29-28, 30-27) की शानदार जीत दर्ज की।
केडी जाधव हाल में रिंग में उतरीं चार भारतीय मुक्केबाज कोई कमाल नहीं कर सकी। युवा मुक्केबाज मनीषा मौन (54 किग्रा) को 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता स्टोयका पैट्रोवा ने 1-4 से, भाग्यवती काचरी (81 किग्रा) को कोलंबिया की जेसिका पी सी सिनिस्टरा ने 2-3 से, तीसरी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही पिंकी रानी (51 किग्रा) को जकार्ता एशियाई खेलों की रजत पदकधारी उत्तर कोरियाई चोल मि पांग ने 0-5 से, जबकि सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) को पिछली दो बार की विश्व चैंपियन चीन की यांग जियोली ने 0-5 से मात दे दी।
विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीत चुकीं मेरीकॉम अब कल गुरुवार को उत्तर कोरिया की हयांग मि किम से भिड़ेंगी, जिसे उन्होंने पिछले वर्ष एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पटकनी दी थी।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply