गाजा ! चक्रवात आज तमिलनाडु के तट पर कर सकता है तबाही, अलर्ट जारी

नागापट्टनम(तमिलनाडु),15नवम्बर 2018।
कडलूर एवं पांबन के बीच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के तट पर चक्रवात ‘गाजा’की आज दस्तक हो सकती है। इसके चलते पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने गाजा के आज तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका के बीच कल कराइकल जिले के तिरुनल्लार में बैठक की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत सामग्रियों का पर्याप्त भंडार रखने, सभी इलाकों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। नागापट्टनम के जिलाधिकारी सी सुरेशकुमार ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजामों संग तैयार है। जिला मुख्यालय पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा और लोगों को ठहराने के लिए 22 शिविर तैयार कराये गये हैं।
बैठक में कृषिमंत्री आर कमलाकन्नन, कराइकल के जिलधिकारी आर केसवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल अलवाल और लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, बिजली, मत्स्य, दमकल एवं बचाव सेवा विभागों के प्रमुख शामिल रहे।
भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, ‘गाजा’ तूफान की गुरुवार को कडलूर एवं पांबन के बीच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के तट पर दस्तक देने की संभावना है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply