विधानसभा चुनाव ! छत्तीसगढ़ – बुलेट पर बैलेट भारी
रायपुर, 12 नवम्बर 2018। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सभी 18 सीटों पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। यहां आज नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 तथा राजनांदगांव जिले की 6 सीटों पर 56.58 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम साढ़े चार बजे तक छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में 56.58% मतदान दर्ज किया गया जबकि कोंडागांव में- 61.47%, केशकाल में- 63.51%, कांकेर में- 62%, बस्तर में- 58%, दंतेवाड़ा में- 49%, खैरागढ़ में- 60.5%, दोरनागढ़ में- 64 % और खुज्जी में- 65.5% मतदान रिकॉर्ड किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर अब तक 60 प्रातिशत से अधिक वोटिंग हुई है। वहीं कुछ जगहों पर इससे अधिक वोटिंग हुई है। कुछ जगहों पर मशीनें खराब हुई थीं जिन्हें सुधार दिया गया।
Views: 14









