लोकसभा! अध्यक्ष ने महासचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
नयी दिल्ली, 08 नवंबर 2018। लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश कैडर की 1982 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को गत वर्ष इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल आगामी 30 नवंबर को पूरा होने वाला था। लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ने स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया है जो एक दिसंबर 2018 से 30 नवंबर 2019 तक के लिए होगा। उनका दर्जा कैबिनेट सचिव का होगा।
उल्लेखनीय है कि स्नेहलता श्रीवास्तव को 35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है।उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र के विधि एवं न्याय मंत्रालय में सचिव और वित्त मंत्रालय में विशेष/अतिरिक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
Views: 10









