माता-पिता ने ही की थी शराबी पुत्र की हत्या, गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश),08 नवम्बर 2018। पलिया गांव में मंगलवार 6 नवम्बर को सुबह खेत में मिले युवक राजेश राय की हत्या के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है।
पुत्र की हत्या के जूर्म में उसकी माता आशा देवी व पिता उपेंद्र नाथ राय को बिरनो पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू व रस्सी भी बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार की सुबह राजेश राय का शव खेत में पड़ा मिला था। शव के शरीर पर चोटों के कई निशानों के साथ ही उसके गले पर भी निशान मिले थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका पुत्र राजेश राय को शराब की लत लगी थी जिसके कारण वह अक्सर हम लोगों से लड़ता रहता था और हम लोगों से मारपीट करता रहता था। उसकी रोज रोज की मारपीट से तंग होकर हमने अपने बेटे की हत्या कर, उसका शव खेत में फेंक दिया था । घटना का त्वरित पर्दाफाश कर हत्यारों को अपनी गिरफ्त में लेने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 20000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply