दीपावली ! प्रधानमंत्री ने सैनिकों संग मनायी फिर पहुंचे केदारनाथ धाम

नई दिल्ली, 07 नवम्बर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड में, भारत-चीन सीमा के पास स्थित उत्तर काशी जिले के हर्षिल छावनी में सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों संग दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश पर्व है जो अच्छाई की रोशनी फैलाता है और भय को खत्म करता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जवानों को दीवाली की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई बांटकर उनके साथ दीवाली मनायी। उन्होंने कहा कि आपकी ड्यूटी करने की उनकी लगन राष्ट्र की ताकत को और मजबूत बनाती है और 125 करोड़ भारतीयों के सपने एवं भविष्य को सुरक्षित करती है। उन्होंने कि जवान अपनी प्रतिबद्धताओं एवं अनुशासन से लोगों में सुरक्षा और निडरता का भाव पैदा करने में मदद करते हैं। कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण मिशनों में सहभागिता कर प्रशंसा और सराहना हासिल की है।
जवानों संग वक्त बिताने के बाद पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंच कर मंदिर में पूजन अर्चन किया और मंदिर पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री अक्टूबर 2017 में केदारनाथ पहूंचे थे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply