मर्डर ! खेत में मिला युवक का शव
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 नवम्बर 2018। कल शाम से घर से गायब युवक का शव आज सबेरे खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर बिरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। बताया गया कि शव क्षेत्र के पलिया निवासी राजेश राय 32 वर्ष पुत्र उपेंद्र नाथ राय का था जिनकी हत्या कर हत्यारे ने शव को खेत में फेंका था। मृतक के पिता उपेंद्र नाथ राय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।परिवार वालों के अनुसार राजेश कल शाम से घर से गायब था। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और सम्भवतः उसकी हत्या गला दबा कर की गई है। मत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जायेगा।
Views: 11








