विवेक हत्याकांड ! कलयुगी मां गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),22अक्टूबर 2018। प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव के छोटे पुत्र अभिजीत उर्फ विवेक 22 वर्ष की दारुलशफ़ा के सरकारी निवास में अचानक हुई मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पर्दाफाश होने के बाद अन्ततोगत्वा पुलिस ने पुत्रहन्ता कलयुगी मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर चौदह दिन की न्यायायिक हिरासत में रखा है। कई बार अपना बयान बदलने के बाद मीरा यादव ने पुत्र की हत्या करना स्वीकार किया।बताया कि रात में शराब के नशे में वह झगड़ा करने लगा । खफा मां ने उसे धक्का दे दिया जिससे उसका सिर दिवाल से जोर से टकरा गया और वह बेहोश हो गया, तब मैने दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या की थी। दारुल शफा के बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 137 में विधान परिषद के सभापति एटा निवासी रमेश यादव की दूसरी पत्नी मीरा यादव अपने बेटे अभिषेक यादव और अभिजीत यादव उर्फ विवेक के साथ रहती थी जहां यह घटना घटी थी। बताया गया कि विवेक दारुलशफ़ा के सरकारी आवास शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद वह मां मीरा यादव के साथ कमरे में सोये थे। परिजनों के अनुसार विवेक यादव को सीने में तेज़ दर्द उठा और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इसी बीच परिवार के लोग उसके अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे, इसे संदिग्ध माननेवालों द्वारा मामले को तूल पकड़ता देख निरीक्षक कोतवाली हज़रतगंज राधारमण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा। देर शाम आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की सारी गुत्थी सुलझा दी। पोस्टमार्टम में विवेक के सिर पर चोट के निशान तथा गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी।
Views: 6









