पीजी कालेज ! नवागत छात्राभिनन्दन समारोह सम्पन्न

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),23 अक्टुबर 2018। शबरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज सिखड़ी के सुसज्जित सभागार में आज नवागत छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य सम्पन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जखनियां विजय शंकर तिवारी व समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ पांडेय प्रधानाचार्य माता तपेश्वरी इंटर कालेज मरदह द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती व माता शबरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा इस अवसर पर अनेकों रंगारंग सांस्कृतिक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आज की सामाजिक कुरीतियों पर आघात किया गया।


अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने कहा कि किसी भी कालेज का सांस्कृतिक कार्यक्रम उसके बहुमुखी विकास का दर्पण होता है जो समाज मे व्याप्त मतभेद का भेदन कर समतामूलक समाज की स्थापना करता है। सम्भवतःइसी भाव से प्रेरित होकर इस कालेज की स्थापना शबरी के नाम हुई है।उन्होंने छात्र-छात्राओं से समय की महत्ता पर ध्यान देते हुए शिक्षा के प्रति सचेत होकार जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान रखें। शिक्षा के प्रति समय निर्धारण कर उस समय अपना पूर्ण ध्यान ज्ञानार्जन पर रखें तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधक पारस नाथ राय ने अपने उद्बोधन में संस्कारित शिक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए मर्यादा में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी। अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में नवागत छात्रों का अभिनंदन करते हुए कहाकि सरकार शिक्षा के प्रति सचेष्ट है और छात्र-छात्राओं को सुविधाएं मुहैया करा रही है। आप उसका लाभ उठायें और अनुशासित होकर निरंतर लगन व मेहनत के साथ गुरुजनों के निर्देशानुसार अपने लक्ष्य प्राप्त की दिशा में अग्रसर हो तो सफलता अवश्य मिलेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में निशा चौधरी, सुमन चौहान, साक्षी तिवारी, बंदना चौहान, प्रज्ञा राय, शालिनी त्रिपाठी, शशिकला, किरन कुशवाहा, अनामिका त्रिपाठी, लक्ष्मीकान्त, अजय शेखर यादव जितेन्द्र प्रियंका,निशा, संदीप श्वेता राय आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर समारोह में सर्वश्री दयाशंकर सिंह, मनोज कुमार, एके राय, संजय चौबे,आशीष कुमार राय, अमित तिवारी, नीरजराय,चन्द्रदेव चौहान, नीलम राय, शिवप्रकाश यादव,संजय चौबे,हसन इकबाल, प्रवीण राय, एकरामुल हक,उर्मिला कुशवाहा, अनामिका त्रिपाठी सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्यगण व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन गौरीशंकर पांडेय आचार्य ने किया।

रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply