खुलासा ! दारुलशफा में गला दबाकर हुई थी विवेक की हत्या

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),22अक्टूबर 2018। प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव के छोटे पुत्र अभिजीत उर्फ विवेक 22 वर्ष की हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के दारुलशफ़ा के सरकारी निवास में अचानक हुई मौत का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कल देर शाम कर दिया।
कल इस सम्बंध में बताया गया था कि विवेक दारुलशफ़ा के बी ब्लॉक के कमरा नंबर 137 में थे। शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद वह मां मीरा यादव और भाई के साथ कमरे में सोये थे। परिजनों के अनुसार विवेक यादव को सीने में तेज़ दर्द उठा और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। यह सुन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि सही सलामत रहने वाले विवेक की अचानक मौत कैसे हो गई। इसे लोग संदिग्ध मान रहे थे। इसी बीच परिवार के लोग उसके अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे, तभी मामले को तूल पकड़ता देख निरीक्षक कोतवाली हज़रतगंज राधारमण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया था।
देर शाम आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की सारी गुत्थी सुलझा दी। पोस्टमार्टम में विवेक के सिर पर चोट के निशान तथा गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस मामले में नये सिरे से कारर्वाई और जांच में जूट गयी है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply