संदिग्ध !फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),20 अक्टुबर 2018।बीती देर रात एक महिला के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने और फिर उसके पति द्वारा शव को दफनाने से पूर्व पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने का मामला सामने आया है। घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के सनोहली गांव की है जहां विवाहिता हुस्नबानो उर्फ हेना 30 वर्ष पत्नी बाबर उर्फ टुनटुन बीती देर रात कमरे के भीतर बांस में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गयी।
आज सबेरे जब टुनटुन घर गया तो घर का दरवाजा खुला था और हेना फंदे पर लटकती दिखी। यह देख वह हतप्रभ रह गया और किसी तरह आसपास के लोगों को सूचना दी और शव को फंदे से उतार जमीन पर सुला दिया।
घटना की सूचना पर मृतका के भाई
तैयब निवासी बेदौली थाना मरदह ने नंदगंज थाने में तहरीर देकर बहन के शव का पास्टमार्टम कराने की मांग की। उसका कहना था कि वे शव को दफनाने की फिराक में हैं। तहरीर के आधार पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाबर को अभी अपनी हिरासत में रखा है ।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply