नोबेल पुरस्कार 2018 ! भौतिकी के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान
नई दिल्ली, 02 अक्टुबर 2018। नोबेल पुरस्कार कमेटी द्वारा आज की गयी घोषणा के अनुसार भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के आर्थर एश्किन, फ्रांस के जेरा मुरु और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को प्रदान किया जायेगा। इन वैज्ञानिकों की खोज से लेजर सर्जरी को काफी लाभ मिल सकेगा। प्राप्त सूचना के अनुसार, लेजर भौतिकी के क्षेत्र में ग्राउंडब्रैकिंग आविष्कारों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्थर अशकिन ने पुरस्कार का आधा हिस्सा जीता और बाकी आधा हिस्सा संयुक्त रूप से जेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रिकलैंड को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भौतिकी के लिए अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों बैरी बैरिश, किप थ्रोन और रेनर वेसिस शामिल को यह पुरस्कार दिया गया था। तीनों वैज्ञानिकों को लेजर इंर्टफेरोमीटर ग्रैविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (लिगो) डिटेक्टर और गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन के लिए संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 2016 का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों डेविड थूल्स, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज को दिया गया था।
Views: 6









