नियुक्ति ! मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष
नयी दिल्ली,18 सितंबर 2018। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत द्वारा जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार इकाई का अध्यक्ष और डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है, साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।
Views: 1
Advertisements









