जन्मदिन पर काशी पहुंचे मोदी, बच्चों से मिले, दिये सफलता के मंत्र

वाराणसी,17 सितंबर 2018। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शाम को नरउर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मुलाकात कर उन्हें जीवन में सफलता के मंत्र दिये। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सवाल पूछने में कभी ना घबराएं। सवाल पूछना, सीखने के लिये बहुत जरूरी चीज है। मोदी ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर वार्ता के क्रम में उन्हें खेल की आवश्यकता के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भी बहुत जरूरी है। जिंदगी में विभिन्न क्षमताओं को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हमेशा काम आती हैं। इससे पूर्व हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अगवानी की थी।


अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एम्पीथियेटर ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए 650 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। पीएम मोदी को राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोदी जी एक बेहतरीन वक्ता है, वे बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं। उनकी पहचान हमेशा काम करते रहने वाले व्यक्ति के रूप की रही है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने चाय वाले से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया है, लेकिन इन सब के साथ साथ वे देश के स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम के रूप मे भी जाने जाते हैं।
नरेन्द्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितम्बर 1950 को एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद और माता का नाम हीराबेन था। उनके माता-पिता को कुल छह संताने थी। मोदी ने वडनगर की स्कूल से ही शिक्षा ग्रहण की। बचपन से ही उन्हें राजनीति में रूचि थी। बाद में उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीती विज्ञानं में मास्टर डिग्री प्राप्त की। एम एन कॉलेज में प्री-यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम के दौरान मोदी की शादी हो चुकी थी। उन्‍होंने शादी को स्‍वीकार नहीं किया और घर छोड़ कर चले गए। युवावस्था में वे अपनी भाई के साथ एक चाय स्टाल चलाते थे। इंडो-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सैनिक बनकर भी सेवा की थी। अपने स्कूल के समय से ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे।
2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने केसुभाई पटेल की जगह ले ली थी। 2002 में राजनैतिक दबाव के चलते उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसी साल चुनाव में वे भारी बहुमतो से विजयी होकर पुनः गुजरात के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनकर 2063 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्‍होंने इतने वर्षों में भाजपा के लिए विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए कड़ी मेहनत से काम किया है।
वे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रसिद्ध है। वो सिर्फ 5 घंटे से भी कम नींद लेते हैं, वो रात को कितने भी देर से सोएं लेकिन वो हर हालात में सुबह 4 बजे तक उठ जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करते हैं। मोदी की जीवनी लिखने वाले लेखक एमवी कामथ के मुताबिक गुजरात आरएसएस के दफ्तर हेडगेवार भवन में मोदी सुबह सबसे पहले पहुंच जाया करते थे। वे प्रचारकों के लिए चाय-नाश्ता बनाते थे। इसके बाद हेडगेवार भवन के सारे कमरों की सफाई में जुट जाते थे। आठ नौ कमरों की सफाई के बाद अपने और वकील साहब के कपड़े धोने की बारी आती थी। नरेन्द्र मोदी शाकाहारी है और उन्‍हें खाने में खिचड़ी बहुत पसंद है। वो कभी शराब नहीं पीते। मोदी जी मां भगवती के उपासक हैं और नवरात्रि का व्रत भी करते हैं।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply