चोरों ने किया पांच लाख के सामानों पर हाथ साफ

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),17 सितम्बर 2018। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मलसा गांव के उमाशंकर राय के घर में घुसकर रविवार की रात चोरों ने लगभग दो लाख के आभूषण,बर्तन, कीमती साड़ियों सहित लगभग पांच लाख के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। आज सबेरे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। बताया गया कि
रात में खाना खाने के बाद उमाशंकर राय की बहू घर में और उनकी पत्नी बरामदे में सोईं थीं जबकि उमाशंकर राय और उनके पुत्र बाहर बरामदे में सोए थे। रात में चोर छत से होकर घर के भीतर पहुंच गए और सारी लेईपूजी लेकर चम्पत हो गये। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर घटना के बावत जानकारी ली।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply