पतंजलि ! दुग्धामृत दूध अन्य डेयरी को देगा कड़ी टक्कर, दिवाली पर होंगे गारमेंट्स प्रोडक्ट भी लांच
नई दिल्ली, 13 सितम्बर 2018। बाबा रामदेव ने अाज तालकटोरा स्टेडियम में पतंजलि के पांच प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की। बाबा रामदेव की ओर से पांच प्रोडेक्ट में डेयरी प्रोडक्ट्स (गाय दूध, दही, छाछ, पनीर), दुग्धामृत (दूध), फ्रोजन सब्जी,सोलर पैनल, सोलर लाइट व पीने का फिल्टर पानी बाजार में उतारने की घोषणा की है।पहले चरण में ये उत्पाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में उपलब्ध होंगे। इसकी औपचारिक लॉन्चिंग आज बाबा रामदेव ने दिल्ली में कर दी है। रामदेव ने अपने दूध का नाम दुग्धामृत रखा है जिसका मूल्य 40 रुपए लीटर है। पतंदेव ने गुरुवार को नई दिल्ली में इसका ऐलान किया। रामदेव ने कहा कि इस साल दिवाली पर पतंजलि के गारमेंट्स प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे। उन्होंने कहा कि कपड़ों में जींस, शर्ट, पैंट, कमीज़, साड़ी, जूते, चप्पल सब कुछ मिलेगा।
Views: 4








