सेंध लगाकर उडा़ये लाखों के सामान
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 12 सितम्बर 2018। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के नादेपुर गांव में बीती चोरों ने एक मकान में सेंध मारकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी आज सबेरे हुई। पता लगा कि नादेपुर निवासी सुक्खू राम कल रात खाना खाने के बाद बरामदे में सो गये जबकि उनकी पत्नी व बहू बाहरी कमरे में सो गये। रात को भितरी घर सुनसान पाकर पिछली दीवार में सेंध लगाकर कमरे के बक्से व अलमारी में रखे पांच हजार रुपये व लाखों रुपये के आभूषण ले फरार हो गये।चोरों ने बाहरी दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी ताकि बाहर सो रहे लोग अंदर न आ सके। सुबह सुक्खू राम जब पशुओं के लिए चुन्नी-चोकर लेने भितर गये तो दरवाजा भितर से बंद मिला। गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उनकेे शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खोजबीन में ग्रामीणों ने खेत में पड़ा टूटा बक्सा मिला। थानाध्यक्ष निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Views: 3









