साजिश नाकाम! दो आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली,07 सितम्बर 2018। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार की रात लाल किला के पास अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास से दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आतंकी दिल्ली में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में आए थे । पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का खुलासा आज किया है। गिरफ्तार आतंकी परवेज राशिद और जमशेद जहूर मूलरूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और इस्लामिक ग्रुप ऑफ जम्मू-कश्मीर से जुड़े हैं। स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कल रात 2 आतंकवादियों को लाल किले के पास जामा मस्जिद बस स्टॉप से मय असलहा गिरफ्तार किया था। आतंकियों के पास से पिस्टल, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी के मुताबिक, जमशेद जहूर के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में हैं और परवेज के भाई की मौत एनकाउंटर में हो चुकी है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply