सबको साथ लेकर चलती है भाजपा – महेन्द्र नाथ पाण्डेय

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),07 सितम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी सभी समाज के लोगों को लेकर आगे बढ़ती है तथा सबको आगे बढने का समान अवसर मिले इसके लिए सदैव प्रयास करती है। यह बात आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने शहर के बंशीबाजार स्थित नन्द रेजिडेंसी में अपने स्वागत के दौरान कही।भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय के साथ वाराणसी से बलिया जिले के रसडा़ विधानसभा के प्रधानपुर ग्राम मे आयोजित शहीद मेले के मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करने हेतु जाते समय थोडी देर के लिए शहर में रुके थे। एससी एसटी एक्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में सन् 1950 मे लागू संविधान के निर्धारण मे 70 फिसदी से ज्यादा सामान्य वर्ग के लोग थे। दलितों पिछडो़ सहित सबको आगे बढने का समान अवसर मिले यह सबकी सोच मे रहा है। यह कोई सरकार द्वारा लाया गया नया फैसला नहीं है। सामान्य वर्ग के लोग जागरूक व चैतन्य हैं। समाज मे सबको सुरक्षा व बढ़ने का समान अवसर व लाभ मिले यह सामान्य वर्ग का ध्येय रहा है। इसे समाज हित मे लेने की जरूरत है। एक सवाल के जबाब में माननीय अध्यक्ष ने कहा कि दलितों व पिछडों के प्रति बसपा सुप्रीमो का चरित्र सदैव दोहरा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान जाकर पाक कर्नल वाजवा से मिलने को निन्दनीय बताया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश सोनकर, अनिल पांडेय, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूद्रा पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर, अर्जुन सेठ, नीलम सिंह, वीभा पाल, रेणु गुप्ता, रविन्द्र श्रीवास्तव, साधना यादव, निर्गुणदास केसरी, गर्वजीत सिंह, कार्तिक गुप्ता, दीपक सिंह, अजय कुशवाहा, सुनील कुमार, सुर्य प्रकाश यादव, दीपक सिंह आदि ने माल्यार्पण कर व बुके देकर किया।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply