घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी रामदरश कनौजिया 60 वर्ष, अच्छेलाल कनौजिया 40वर्ष व आकाश 12वर्ष के साथ हंसराजपुर आए थे और शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गुरैनी गांव के समीप बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे बाइक गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से रामदरश कनौजिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अच्छेलाल व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर हंसराजपुर के पास पुलिस ने ट्रक को अपनी गिरफ्त में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर शादियाबाद प्रभारी निरीक्षक राजाराम घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।