अलकनंदा! क्रूज से करें वाराणसी दर्शन
वाराणसी (उत्तर प्रदेश),02 सितंबर 2018।स्वतंत्रता दिवस से उद्घाटन की बाट जोह रही क्रुज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज उद्घाटन कर दिया। मुख्यमंत्री ने खिड़किया घाट पर मंत्रोच्चार के बीच अलकनंदा क्रूज का फीता काटकर शुभारंभ किया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस क्रूज में बैठकर खिड़किया घाट से भैंसासुर घाट तक वाराणसी का नजारा भी देखा।अब इस क्रूज को आम जनता के लिये खोल दिया गया है। कल सोमवार से पर्यटक इस पर सवार हो भव्य गंगा आरती के आनंद के साथ ही गंगा घाटों का भी लूफ्त उठा सकेंगे।
स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच डबल डेकर क्रूज का संचालन करेगी। खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे। क्रूज का विधिवत उद्घाटन 15 अगस्त को ही हो गया था, लेकिन इसके शुभारंभ के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह देखी जा रही थी।
विस्तृत जानकारी के लिए नीचे लिंक पर जायें
http://www.mediacover.in/2018/08/पर्यटन-क्रूज-से-सैलानी-750-रू/
Views: 3









