लूट !कैश वैन से लूटे 52 लाख, गार्ड को मारी गोली

समस्तीपुर (बिहार),30 अगस्त 2018। हौसलाबुलन्द अपराधियों नें गार्ड को लहुलुहान कर दिन दहाड़े एलआईसी की कैश वैन पर हमला कर 52 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये। अपराधियों की गोली से घायल गार्ड बंधु राय को इलाज हेतु गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि वह एलआईसी से पैसे से भरा बैग लेकर कैश वैन में रखने जा रहा था,तभी दो बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैला कर गार्ड को गोली मार दी और कैश बैग लेकर भाग निकले।
दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस हकलान है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से लूटकांड के अहम सुराग मिले हैं जिनके आधार पर वह में जूट गयी है।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply