एशियन गेम्स 2018 ! स्वर्ण जीत नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में रचा इतिहास

नई दिल्ली ,27 अगस्त 2018। आज 18वें एशियाई खेलों के 9वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने नया इतिहास कायम कर दिया। एथलेटिक्स के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपनी मेहनत और प्रयास से देश के माथे पर स्वर्ण सजा दिया। आज उन्होंने 88.06 की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एशियन गेम्स के जेवलिन थ्रो में यह पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि 20 साल के नीरज गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैगबियरर थे।


उन्होंने आज थ्रो के दरम्यान पहला थ्रो 83.46 मीटर का रहा जबकि दूसरा थ्रो काउंट नहीं किया गया। उनका तीसरा थ्रो 88.06 का रहा। उन्होंने चौथे और पांचवें थ्रो क्रमश: 83.25 और 86.36 मीटर रहा। रजत पदक जीतने वाले चीन के किझेन लियू ने 82.22 मीटर की थ्रो फेंकी ,तो पाकिस्तान के नदीम अरशद ने 80.75 की थ्रो फेंक कांस्य पदक पाया।
ज्ञातव्य है कि नीरज चोपड़ा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 86.47 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण जीता था।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply