बेरोजगारी ! उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों ने किया संदेश वाहक पद के लिए आवेदन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त 2018। बेरोजगारी से जूझ रहे युवक अब रोजगार पाने हेतु किसी भी सीमा तक जाकर रोजगार पाने के प्रयास में लगे हैं। इसका उदाहरण रेडियो मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी “संदेशवाहक” पद के लिए आये आवेदनों में देखने को मिला है ।
इनमें आवेदन करने वालों में से कई एमटेक, एमएससी व एमबीए और दूसरे व्यावसायिक कोर्स भी कर चुके हैं।
ज्ञातव्य है कि, रेडियो मुख्यालय पर संदेशवाहक पद के लिए 23 जुलाई को विज्ञापन निकाला गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। संदेशवाहक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता में पांचवीं उत्तीर्ण और साइकिल चलाने की अनिवार्यता थी। इस पद के लिए 93,500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 90 फीसदी आवेदक उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, लेकिन सभी ने हाईस्कूल उत्तीर्ण का ही प्रमाणपत्र लगाया है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply