एशियन गेम्स! निशानेबाजी में लक्ष्य ने झटका रौप्य पदक

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2018। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाडियों ने अपना परचम लहरा दिया है। दीपक के बाद लक्ष्य शेरोन ने निशानेबाजी में देश की झोली में दूसरा सिल्वर मेडल डाल दिया । लक्ष्य ने मेंस ट्रैंप इवेंट 50 में से 43 पॉइंट हासिल किए। अब भारत के खाते में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ गया है। बताया गया कि लक्ष्य ने 43/50 का स्कोर बनाया। चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने 48/50 के स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया।
स्रोत – एएनएस


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply