चौकसी !डायल 100 बाइक से  अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),19 अगस्त 2018। जिला पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने और अपराधियों की नकेल कसने के लिए आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना ने कल
डायल 100 की 18 बाइको को हरी झ़ंडी दिखाकर रवाना किया। डायल 100 की बाइक में सारे आधुनिक हूटर, डबल डिग्गी व डबल हेलमेट के साथ दो सिपाही तैनात रहेंगे। डायल 100 बाइकों मे से सोलह को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया तो वहीं दो वाहनों को शहर में सुरक्षित रखा गया है।
कल शनिवार को आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना ने सैदपुर में रुककर थाना दिवस में सिरकत की थी और कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश पुलिस को दिये थे। जिला के पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक ने जनपद के पुलिस अधिकारियों संग प्रत्येक थाना क्षेत्र के अपराधों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने हर हाल में वांछित अपराधियों की धर पकड़ में तेजी लाकर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, एसपी ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष गण उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी मौजूद रहें।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply